अमरोहा। सावन माह के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए कांवड़िये ब्रजघाट से जल लेने को निकल पड़े हैं। शनिवार और रविवार को कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होगी। वहीं शुक्रवार को कांवड़ियों की संख्या कम होने पर रूट डायवर्ट नहीं किया गया। सोमवार को मंदिर और शिवालयों में भगवान भोले का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद कर दी गई है।
सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक को निकले कांवड़ियों के जत्थे से कांवड़ और गंगा जल लेने के लिए निकल पड़े हैं। बोल बम के जयकारे फिजा में गूंजने लगे हैं। कांवड़ लेकर भोले के भक्तों के निकलने का सिलसिला सुबह से शाम तक जारी रहा। शुक्रवार को शिवभक्तों की भीड़ कम ही रही। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया की पहले सोमवार के लिए मंदिरों पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी कांवंड़िये सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए सादे कपड़ों में फोर्स लगाया गया है।