फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार दिन तक हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार से चार दिनी रूट डायवर्जन की तैयारी कर ली है। इसके तहत सोमवार की शाम तक हाईवे पर भारी वाहन नहीं दौड़ेंगे।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए कांवड़िये ब्रजघाट से जल लेकर बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल की दिशा में कूच करने लगे हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार हाईवे पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। यही वजह है कि इस बार रूट डायवर्जन को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके तहत शुक्रवार की सुबह से ही थाना क्षेत्र में हाईवे पर भारी वाहनों को जगह-जगह बेरीकेडिंग लगाकर रोका जाएगा। इन्हें परिवर्तित मार्गों से गुजारा जाएगा ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो। बता दें कि सावन के पहले सोमवार पर रूट डायवर्जन नहीं होने के कारण ही दिल्ली की दिशा से आ रही रोडवेज रामपुर के डाक कांवड़ियों के जत्थे में घुस गई थी। दो साथियों के घायल होने के बाद गुस्साएं कांवड़ियों ने चौपला चौकी पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की कोशिश की थी। वहीं अमरोहा के टैंट कारोबारी के पुत्र की बाइक को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। वहीं दूसरे सोमवार पर भी रूट डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू नहीं किया गया था।
शुक्रवार से हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इन्हें परिवर्तित मार्गों से गुजारा जाएगा। जनपद में इसके लिए पूर्व में ही प्लानिंग तैयार की जा चुकी है। हाईवे पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विपिन ताडा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें