फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर आभूषण नगदी ले गए लुटेरे, दहशत

Tue, 25 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इस्लामनगर रोड पर सोमवार रात छह सशस्त्र बदमाशों ने एक घर को निशाना बना लिया। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने घरवालों को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया और घर से 25 हजार रुपये, आभूषण आदि लूट ले गए। पीड़ितों का कहना है कि, डकैत उनके यहां से तकरीबन ढाई लाख का माल लूट ले गए हैं। वारदात के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


नगर में इस्लामनगर रोड पर लियाकत अली के दो बेटे रियासत और फिरासत एक भवन में अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। फिरासत की पत्नी धनौरा के एक अस्पताल में पिछले तीन दिन से भर्ती है। इस दौरान घर पर लियाकत अली और उनका बड़ा बेटा रियासत मय परिवार के था।

आरोप है   कि, रात लगभग ढाई बजे छह बदमाश दीवार फांदकर घर के  भीतर घुस आए। यहां बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बना लिया। रियासत का कहना है कि बदमाश हथियारों के बल पर सोने और  चांदी के आभूषण, कई जोड़ी कपड़े  और 25  हजार रुपये लूट कर ले गए। जाते जाते बदमाश शोर  मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भागे। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि, बदमाशों के जाने के बाद तड़के तीन बजे ही पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस दोपहर को ही मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें