फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में तेंदुआ की दहशत बरकरार है। इसी के चलते मंगलवार की रात वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में कांबिंग की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। दहशतजदा ग्रामीणों ने जंगल में जाना छोड़ दिया है। वहीं वन कर्मी जंगल में लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से डिडौली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर के जंगल में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़े तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने संज्ञान लिया और गांव पहुंची। यहां जांच पड़ताल की और पंजों के निशान देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि की। इसके बाद मंगलवार की शाम वन दारोगा राजीव कुमार वर्मा, वन रक्षक टीकम सिंह कांडपाल, केपी सिंह, बहादुर सिंह गांव पहुंचे। देर रात तक ग्रामीणों के साथ जंगल में तेंदुए की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लिहाजा टीम लौट गई। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार है। ग्रामीण खौफजदा हैं। वन दारोगा राजीव कुमार के मुताबिक तेंदुआ अब दिखाई नहीं दिया है। संभवता उसने स्थान छोड़ दिया होगा। अगर अब तेंदुआ दिखाई पड़ता है तो पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें