Junera Ali won gold in Taekwondo competition
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर से 16 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अलग-अलग भार वर्ग में गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मेडल प्राप्त किए।
33 किलोभार वर्ग में जुनेरा अली ने गोल्ड, 44 किलोभार वर्ग में आलिया नौशाद अंसारी ने गोल्ड, 35 किलोभार वर्ग में आमना सिद्दीकी ने सिल्वर, 53 किलोभार वर्ग में फात्मा सिद्दीकी ने सिल्वर, ब्रांज, 65 किलोभारवर्ग में अंकुश चौधरी ने ब्रांज, 48 किलोभार वर्ग में आचल सागर ने सिल्वर, 50 किलोभार वर्ग में वंशिका आनंद ने ब्रांज, 70 किलोभार वर्ग में सत्यम गुप्ता ने ब्रांज मेडल हासिल किया। उत्तर प्रदेश प्रथम सेंटर जोन ताइक्वाडो प्रतियोगिता लखनऊ में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित की गई। जिसमें अलग-अलग जगहों से दो हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। शहर से 16 खिलाड़ियों ने से भाग लिया। खिलाड़ियों ने कोच व टेक्निकल डायरेक्टर अकबर उद्दीन के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।