फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जुमा अलविदा आज, सड़कों पर न पढ़ें नमाज

Fri, 05 Apr 2024 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जुमा अलविदा की नमाज आज रमजान के आखिरी जुमे को मस्जिदों में अदा की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी से इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए सड़कों पर नमाज न पढ़ने को कहा है। सुरक्षा के लिहाज से अमरोहा पुलिस ने सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में कोतवाल के नेतृत्व में फोर्स की जिम्मेदारी रहेगी। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थल पर कड़ा पहरा रहेगा। खुफिया तंत्र भी सतर्क हो गया है। मुकद्दस रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है। शब-ए-कद्र रात को मुस्लिम इबादत कर रहे हैं। मुस्लिम आबादी से जुड़े मोहल्ले रातभर रोशन हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को 25 वीं शब भी थी। शुक्रवार यानी आज इस पाक महीने का आखिरी जुमा है। जुमा अलविदा की नमाज ज्यादातर लोग अपने इलाके की जामा मस्जिद में ही पढ़ते हैं। लिहाजा बृहस्पतिवार को नमाज के मद्देनजर सभी मस्जिदों में सफाई के साथ ही नमाजियों की सहूलियत के लिए खास इंतजाम किए गए। वहीं जुमा अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पूरे जिले में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल के साथ पीएसी जवानों की तैनाती की गई है। सड़कों पर नमाज पढ़ने पर सख्त पाबंदी है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों से पुलिस-प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। कहा कि सड़कों पर नमाज न पढ़ें और आपसी मोहब्बत और भाईचारे से त्योहार मनाए। माहौल खराब करने वाले अराजक व शरारती लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्यूआरटी व एक्शन मोबाइल के साथ ही सादे लिबास में पुलिसकर्मियों का मूवमेंट रहेगा। वहीं, खुफिया तंत्र भी अलर्ट कर दिया है। उधर, जोया, नौगांवा सादात व देहात क्षेत्र में खास निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें