गजरौला । प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिजनौर के क्षेत्रीय अधिकारी, पालिका ईओ, उद्योग विभाग के उपायुक्त, जल निगम के जेई ने जुबिलेंट के एसटीपी व ईटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। दोनों के सेंपल लिए।
ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि डीएम निधि गुप्ता से शिकायत की गई कि जुबिलेंट फैक्टरी में एसटीपी प्लांट सही काम नहीं कर रहा है। केमिकल के पानी को शुद्ध करने के लिए लगे ईटीपी प्लांट में भी गड़बड़ी की शिकायत की गई। डीएम के निर्देश पर शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिजनौर के क्षेत्रीय अधिकारी, उद्योग विभाग के उपायुक्त शैलेंद्र कुमार जांच करने आए। उनको भी साथ लिया। पानी की जांच करने के लिए जल निगम के जेई देवेंद्र सिंह को भी बुला लिया। संयुक्त टीम ने एचटीपी प्लांट व ईटीपी प्लांट की जांच की। उनके सेंपल भी लिए। औद्योगिक इकाई जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के जनसंपर्क निदेशक सुनील दीक्षित ने बताया कि टीम का रूटीन निरीक्षण था। उसने दोनों प्लांट से सेंपल लिए। कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। सुनील दीक्षित, जनसंपर्क निदेशक,गजरौला।
-