मंडल स्तरीय गायन प्रतियोगिता में जेएस हिंदू पीजी कॉलेज की छात्रा जिया सैफ अव्वल रही। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
मंडल स्तरीय युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एकल गायन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा जिया सैफ ने मुरादाबाद मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ वीर वीरेंद्र सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय इस प्रकार की रचनात्मक प्रतिभाओं को उभारने के लिए उनको हर संभव सहयोग करता रहेगा। इस प्रकार की प्रतिभाओं के निखारने और नित नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रहेगा। अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के संयोजक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रा ने इससे पूर्व जनपद स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।