फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के लिए आवास साफ-सफाई पर जोर

Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां से 233.68 करोड़ रुपये के प्रस्तावों के अनुमोदन के बाद अब स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पिछली योजना की राशि शासन से लटकने का ठीकरा अफसरों पर फोड़ दिया। कहा कि, अफसरों की लापरवाही से ही राशि नहीं मिल पाई। उन्होंने इस बार पूरा पैसा जिले में लाने के लिए प्रयास करते रहने की हिदायत दी। 
विज्ञापन



जिले के प्रभारी मंत्री साहब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में नई जिला योजना के अनुमोदन के लिए समिति की बैठक हुई। इसमें 233.68 करोड़ के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अनुमोदन कर दिया गया। अब बजट स्वीकृति के लिए इसे शासन को भेजा जाएगा। इसमें सर्वाधिक 3889 लाख रुपये ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के लिए और 2910.40 लाख रुपये का प्रस्ताव ग्रामीण आवास के लिए है।

बैठक में पूर्व जिला योजना के तहत शतप्रतिशत धनराशि आवंटित न होने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी भी जताई। कहा कि इसमें अफसरों की लापरवाही रही है। यहां कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, नौगावां सादात विधायक अशफाक अली, धनौरा विधायक एम चंद्रा, एमएलसी परवेज अली, चेयरमैन अफसर परवेज, डीएम वेद प्रकाश, सीडीओ शिवकुमार मिश्र, जिला पंचायत सदस्य, विभागीय अफसर समेत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें