फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर जेवर व रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हलुपुरा में चोरों ने मकान की दीवार में नकब लगाकर सोने-चांदी के आभूषण व रुपये चोरी कर ले गए। सुबह मकान मालिक को घटना का पता लगा। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन हफ्ते पहले भी गांव में चोरों ने ऐसे ही ढंग से घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

गांव निवासी नदीम ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात में किसी समय चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर दाखिल हुए। सुबह सारा सामान बिखरा पड़ा था। नदीम ने बताया कि चोर 20 हजार रुपये, तीन जोड़ी सोने के कुंडल, तीन जोड़ी बाली, नाक की दो लौंग, सोने की दो अंगूठी व चांदी के आभूषण ले गए।
मकान में चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। इसी गांव के भाई इमरान व फरियाद के घर भी चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ किया था। घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें