फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज प्रथम

सार

जबकि, द्वितीय स्थान पर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रहा।प्रतियोगिता में 5000 मीटर में प्रथम स्थान हर्ष मांगट, द्वितीय स्थान केशव, तृतीय स्थान आयुष चौधरी, 3000 मीटर में प्रथम स्थान अभय, द्वितीय स्थान टेकचंद, तृतीय स्थान सुशांत, 100 मीटर सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान ऋतिक भटल, 100 मीटर जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान वंश शर्मा, 100 मीटर सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष का रहा। लंबी कूद सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान केशव, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान वंश शर्मा तथा सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष का रहा। इस मौके पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.राजवीर सिंह, सुधाकर, चंद्रमणि शर्मा, सुशील शर्मा, आलोक कुमार, विकास गंगवार, संतोष सिंह, गौरव शर्मा, तेजवीर सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संकुल स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अमरोहा ब्लाक के जनता इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा में किया गया। इस प्रतियोगिता में 25 विद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। जनता इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, द्वितीय स्थान पर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 5000 मीटर में प्रथम स्थान हर्ष मांगट, द्वितीय स्थान केशव, तृतीय स्थान आयुष चौधरी, 3000 मीटर में प्रथम स्थान अभय, द्वितीय स्थान टेकचंद, तृतीय स्थान सुशांत, 100 मीटर सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान ऋतिक भटल, 100 मीटर जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान वंश शर्मा, 100 मीटर सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष का रहा। वहीं 400 मीटर सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान टिंकल, द्वितीय स्थान फैसल, तृतीय स्थान करन। 400 मीटर जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अभय द्वितीय स्थान साहिल तृतीय स्थान पीयूष ने प्राप्त किया।
400 मीटर सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान आयुष, द्वितीय स्थान देवेश, तृतीय स्थान अर्जुन ने प्राप्त किया। 200 मीटर सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान ऋतिक भट्ल, द्वितीय स्थान अब्दुल, तृतीय स्थान गुरदीप का रहा। 200 मीटर जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष, द्वितीय स्थान मोहम्मद कैफ, तृतीय स्थान अमित का रहा। 200 मीटर सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शुभम, द्वितीय स्थान आयुष, स्थान विकास पाल का रहा। ऊंची कूद सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान अमित, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सौरभ, सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सुमित का रहा। लंबी कूद सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान केशव, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान वंश शर्मा तथा सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष का रहा।
विज्ञापन

भाला फेंक सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान जुनेद, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान मृदुल का रहा। हैमर थ्रो सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सार्थक, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान विशाल का रहा। चक्का फेक सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान विवेक, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शूजल का रहा एवं सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान दीपांशु का रहा। गोला फेंक सीनियर वर्ग में
प्रथम स्थान विवेक, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शूजल का रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.राजवीर सिंह, सुधाकर, चंद्रमणि शर्मा, सुशील शर्मा, आलोक कुमार, विकास गंगवार, संतोष सिंह, गौरव शर्मा, तेजवीर सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें