फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यातायात वनवे किया जाने के कारण हाईवे पर लगा जाम

Fri, 25 Aug 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर यातायात एक लेन पर किया जाने के कारण जाम लग गया। रोडवेज बसों के चालकों ने जल्द निकलने के चक्कर में बसों को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इस कारण जाम खुलने की बजाय और लंबा होता चला गया। पुलिस को जाम खुलवाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर से हाईवे पर वाहनों को मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर कर दिया। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई। हाईवे पर वाहन एक लेन पर दौड़ने के कारण बृ़हस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे जाम लग गया। एमडीए के सामने वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रोडवेज बस चालकों ने जल्द निकलने के चक्कर में बसों को डिवाइडर से निकालने की कोशिश की। बस डिवाइडर पर चढ़ने के कारण वाहन और फंस गए। जिससे जाम और लंबा हो गया। सूचना पाकर पुलिसकर्मी पहुंंच गए। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि एक घंटे के लिए जाम लगा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें