फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: युवक को तीन लोगों ने जमकर पीटा, रुपये भी लूटे; 12 घंटे तक सड़क पर नहीं की किसी ने मदद

Thu, 12 Oct 2023 07:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

45 वर्षीय शाहिद की तीन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक 12 घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
मृतक शाहिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से नौगांवा सादात जाने के लिए निकले पैगंबरपुर के रहने वाले 45 वर्षीय शाहिद की तीन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतनी ही नहीं जेब में रखे रुपये भी लूट लिए। वारदात के बाद करीब 12 घंटे तक युवक सड़क पर तड़पता रहा। इसके बाद अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दमतोड़ दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मृतक शाहिद मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के गांव पैगंबरपुर में रहने वाले फकीरा के बेटे हैं। शाहिद नौगांवा सादात स्थित कारखाने से कपड़ा लाकर घर पर ही जैकेट सिलाई का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार की सुबह नौ बजे नौगांवा सादात से कारखाना मालिकों से रुपये लाने की बात कह कर घर से निकले थे। 

इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। लिहाजा उन्होंने शाहिद की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास करने के बाद भी शहीद का कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह नौगांवा थानाक्षेत्र के कासमपुर मेव गांव के लोग खेतों पर निकले तो शाहिद लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े मिले। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। 
विज्ञापन


शाहिद का कासमपुर में गांव अक्सर निकलना होता था इसलिए वहां के लोग उन्हें जानते थे। लिहाजा ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शाहिद के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। तुरंत ही शाहिद को लेकर परिजन नौगांवा सादात थाने पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी दी। 

पीड़ित शाहिद ने पुलिस को अपने बयान दिए। जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे कांठ-बाइपास रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद वहीं घूमने लगे थे। तभी किसी ने उनका नाम लेकर आवाज मारी। इसके बाद शाहिद उसी दिशा में चले गए जहां से आवाज आई थी। तभी यहां मौजूद तीन लोग उन्हें पड़कर गन्ने के खेत में ले गए और बुरी तरह पीटा।

जेब में रखे रुपये भी लूट कर ले गए। पुलिस घटना की सत्यता जानने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंची और फुटेज चेक किए। जिसमें शाहिद के द्वारा बताई गई बातें सही पाई गई। उधर परिजन शाहिद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शाहिद के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें