फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत की अफवाह में लगाया जाम, तोड़फोड़

विज्ञापन
हसनपुर के कालाखेड़ा में शांति व्यवस्था कायम रखने को तैनात पुलिस। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा में शनिवार रात को मारपीट में घायल युवक की मौत की अफवाह फैलने से एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। घरों में घुसकर तोड़फोड़ व पथराव भी हुआ। संभल मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की भी चर्चा है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को नामजद करते हुए 300-400 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को गांव कालाखेड़ा निवासी अफसर बाइक पर सवार होकर खेत पर जा रहा था। इस दौरान अनुसूचित जाति के मोहल्ले के लोगों से तेज गति से बाइक चलाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें अफसर घायल हो गया था। पुलिस घायल को सीएचसी लेकर आई थी यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया था। लेकिन गांव में घायल युवक की मौत की अफवाह फैल जाने से लोग आक्रोशित हो गए। अराजक तत्वों ने मारपीट की घटना को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की। कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति के मोहल्ले में घुसकर खिड़की दरवाजों पर तोड़फोड़ की। पथराव भी किया। जिसमें एक महिला चोटिल हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए संभल-हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सैदनगली व रहरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर कुछ समय बाद ही जाम खुलवा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है। गांव में शांतिपूर्ण तनाव की स्थिति है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि दरोगा आनंदपाल की तहरीर पर जीवित युवक की मौत की अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की में कलुआ, इकबाल, अनवार, इमरान, अबरार, लापी, नफीस, मुहाहिद उर्फ चूहा समेत 300-400 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें