फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों से वसूली, निशाने पर वित्त और लेखाधिकारी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से वेतन और अन्य भुगतान के मामले में रुपये वसूलने का मामला तूल पकड़ने लगा है। डीएम के निर्देश के बाद बीएसए ने वित्त लेखाधिकारी कार्यालय और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कहा कि बकाए भुगतान में देरी नहीं की जाए। अधिकारी और कर्मचारी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 1,006 शिक्षकों की तैनाती हुई है। जिसमें 31 शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। हालांकि अभी 875 शिक्षकों का वेतन भुगतान लंबित है। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों से वेतन और अन्य देयकों के भुगतान के एवज में रुपये वसूली की शिकायत मिली। इसके बाद उन्होंने बीएसए चंद्रशेखर को तलब किया। उनसे वित्त लेखाधिकारी कार्यालय के स्टाफ के बारे में जानकारी ली। शिक्षकों के वेतन समेत अन्य भुगतान के बदले रुपये वसूली पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बीएसए चंद्रशेखर ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा वित्त लेखाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों से बकाया भुगतान में अड़चन डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक को कार्यालय में नहीं भेजें। पत्रवाहक के माध्यम से भुगतान संबंधी प्रक्रिया पूरी कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें