फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन में दुकान खोलने पर चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को दुकानें खोलने पर पुलिस ने पांच दुकानदारों के चालान काटे। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी दुकानदार ने अपनी दुकान खोली और अकारण सड़क पर घूमते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा लॉकडाउन गुरुवार सुबह तक बढ़ा दिया गया है। मंगलवार की सुबह नगर के कई दुकानदारों ने चोरी छिपे अपनी दुकानें खोल लीं। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने नगर के मेन बाजार में दुकान खोलकर सामान दे रहे पांच दुकानों को पकड़ लिया। उनसे पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने लोगों से लॉकडाउन का पूरी ईमानदारी से पालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें