फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसएसआई से छीनी जांच अब इंस्पेक्टर करेंगे कार्रवाई

Tue, 16 Sep 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हैंडलूम कारोबारी गुफरान की आत्महत्या के मामले में गंभीर आरोपों में घिरे विवेचक अभिलाष प्रधान से विवेचना हटा दी गई है। अब मामले की जांच इंस्पेक्टर पंकज तोमर करेंगे।
विज्ञापन

विवेचक रहे अभिलाष प्रधान पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगा था जबकि इससे पहले उन्होंने शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम करने में भी ढिलाई बरती थी। चर्चा है कि विवेचक अभिलाष प्रधान की हीलाहवाली का कारण आरोपी हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आए हैं। जिससे मृतक कारोबारी के परिजनों में रोष है।
अमरोहा के मोहल्ला नल स्थित हैंडलूम कारोबारी गुफरान 24 अगस्त को घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने मोबाइल में वीडियो और डायरी में सुसाइड नोट छोड़ा था।
विज्ञापन

आरोप था कि कुछ दिनों से मोहल्ला कोट निवासी फजल, मोहल्ला सराय कोहना निवासी सोनू कबाब वाला, बबलू व मोहसिन, मोहल्ला चाहमुल्लान निवासी अयूब बावर्ची, मोहल्ला बटवाल निवासी तंजीम बेग, मोहल्ला तलवार शाह निवासी सलीम और गुफरान की भाभी सना उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें