अमरोहा। समाज हित संरक्षण समिति रजि. के पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से मिले। अपनी मांग का ज्ञापन देकर कहा कि चरन सिंह ने धनौरा क्षेत्र के एक गांव के प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायती पत्र देकर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की मांग की थी। जांच अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को अनुचित लाभ देते हुए शिकायती पत्र में लगाए आरोप की जांच कर उनको क्लीन चिट दी है। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने भी प्रधानाध्यापक का बचाव कर संरक्षण किया है। मांग की कि इस प्रकरण की जांच शिक्षा विभाग के किसी अन्य उच्च अधिकारी से कराई जाए। मांग पूरी न होने पर 11 नबंवर को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में भगवानदास शर्मा, चौधरी जयपाल सिंह, खजान सिंह, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, नंदकिशोर, चमन सिंह, राजपाल आदि मौजूद रहे।