फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंधी-बारिश से विकास भवन की इंटरनेट सेवाएं ठप, कई विभागों का कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में मंगलवार को आई तेज आंधी और बारिश का असर बुधवार को विकास भवन में साफ तौर पर देखने को मिला। आंधी के दौरान तार टूट जाने के कारण इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे पूरे परिसर में ऑनलाइन कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा बंद होने से जिला समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग और मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय समेत कई विभागों में जरूरी कार्य रुक गए। अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन पोर्टल पर काम करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई फाइलों की प्रोसेसिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य भी समय पर पूरे नहीं हो सके।
दफ्तरों में दिनभर कर्मचारी वैकल्पिक तरीकों से काम चलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नेटवर्क व्यवस्था ठप रहने से कामकाज की रफ्तार काफी धीमी रही। संबंधित विभागों की ओर से तकनीकी टीम को सूचना देकर इंटरनेट व्यवस्था जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें