आदमपुर (अमरोहा)। पिता की डांट से क्षुब्ध इंटर की छात्रा ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
छात्रा गांव के पास ही स्थित एक विद्यालय में कक्षा 12 में पढ़ती है। करीब सात दिन पहले घर में किसी बात पर पिता से और भाई से कहासुनी हो गई थी। इस पर पिता ने डांट दिया था जिसके बाद से छात्रा लगातार मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इससे क्षुब्ध छात्रा ने रविवार को गांव के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी का कहना है ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।