संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। आज मतदान में लगे सभी कार्मिकों को मंडी समिति स्थल से रवाना किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि सभी मतदान कार्मिक सुबह 6 बजे मंडी समिति परिसर में अपनी-अपनी कोडिंग टेबल पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि 26 अप्रैल को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिसके तहत जिले के कोषागार व उपकोषागार के साथ-साथ सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निजी कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है।