फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीएसए ने हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक में चल रहे चार दिवसीय मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को बीएसए डॉ. मोनिका ने प्राथमिक विद्यालय हाकमपुर, कंपोजिट विद्यालय बुरावली और कस्तूरबा गांधी विद्यालय गंगेश्वरी का औचक निरीक्षण किया गया। हसनपुर में 70 अध्यापकों में से एक, गंगेश्वरी में एफएलएन के प्रशिक्षण में 74 अध्यापकों में से तीन, कंपोजिट विद्यालय बुरावली में शारदा के प्रशिक्षण में 100 अध्यापकों में से 12 अध्यापक अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन काटने व स्पष्टीकरण तलब किया।
प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अध्यापकों से प्रशिक्षण संबंधित प्रश्न पूछे। साथ ही एआरपी से भी प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली गई। प्रशिक्षण में जो भी बातें बताई जा रही हैं, उनको अपने स्कूल में लागू करने के निर्देश दिए। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने, बच्चों को निपुण बनाने के लिए सार्थक प्रयास करने और विद्यालय की पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। 16 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षा में शत प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें