फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छुट्टा घूम रहे पशुओं को गोशाला में रखने के निर्देश

Tue, 14 May 2024 04:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/चुचैला कलां। जिलाधिकारी राजेश त्यागी ने सोमवार की दोपहर ग्राम चुचैला कलां में नव संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को छुट्टा घूम रहे पशुओं को पड़कर गोशाला में आश्रय देने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं को प्रतिदिन भूसे के साथ खली चोकर व हरा चारा मिलाकर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम चुचैला कलां में दो महीने पहले ही गोशाला का निर्माण कराया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु चिकित्सक को निर्देश दिए कि गोशाला में आश्रय पा रहे सभी पशुओं का टीकाकरण कराया जाए और कोई भी पशु बीमार नहीं रहना चाहिए। उन्होंने गोशाला में पशुओं की कम संख्या को देखते हुए छुट्टा घूम रहे पशुओं को पकड़ कर संरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के मौसम के ध्यान में रखते हुए पशुओं को दिन में तीन बार पानी पिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में टीन शेड का विस्तार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी मिश्र, एसडीएम चंद्रकांता, खंड विकास अधिकारी विजय सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें