फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांवों में एक सप्ताह में सफाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी विभागों को शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करने और चिह्नित गांवों में एक सप्ताह के भीतर सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि गंदगी वाले गांव चिह्नित किए जाएं और प्रत्येक अधिकारी एक सप्ताह में पांच-पांच गांवों में साफ-सफाई, जलभराव हटाने, झाड़ियों की कटाई समेत जरूरी कार्य कराएं। इन गांवों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।
सीडीओ ने कहा कि डेंगू और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव नियमित कराया जाए। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी पांच गांव गोद लें। जनपद के दस गांवों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है, वहां जलभराव वाले क्षेत्रों में बीटीआई पाउडर अथवा टेमीफॉस डलवाया जाए और लोगों को साफ-सफाई व बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें