फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उत्तर की जगह लिखी गुहार-‘सर राम-राम, हमें पास कर दीजिएगा, दुआएं मिलेंगी’

Fri, 20 Mar 2026 10:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान जिले में चौंकाने वाले और दिलचस्प मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर पुस्तिका में विद्यार्थियों ने सवालों के जवाब देने के बजाय कॉपी लगभग खाली छोड़ दीं और शिक्षक से पास करने की भावुक अपील लिख दी। एक परीक्षक के अनुसार हिंदी की एक कॉपी में छात्र ने लिखा ‘सर राम-राम, हमें पास कर दीजिएगा, दुआएं मिलेंगी’। ऐसे मामलों ने मूल्यांकन केंद्रों पर चर्चा का विषय बना दिया है।
विज्ञापन

जिले में चार केंद्रों पर करीब 3.87 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य जारी रहा, हालांकि बड़ी संख्या में परीक्षक अनुपस्थित रहे। कुल 35535 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया, जबकि 973 परीक्षक ड्यूटी से नदारद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 394 में से 210 परीक्षक उपस्थित रहे और 8136 कॉपियां जांची गईं, जबकि 184 अनुपस्थित रहे। आईएम इंटर कॉलेज में 375 में से 205 परीक्षकों ने 10578 कॉपियों का मूल्यांकन किया और 170 गैरहाजिर रहे।
जेएस हिंदू इंटर कॉलेज केंद्र पर 582 में से 205 परीक्षक पहुंचे और 8842 कॉपियां जांची गईं, जबकि 377 अनुपस्थित रहे। वहीं एकेके इंटर कॉलेज में 497 में से 255 परीक्षकों ने 7979 कॉपियों का मूल्यांकन किया और 242 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने चारों केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन मूल्यांकन की गति में सुधार देखने को मिला है और कई परीक्षक वापस ड्यूटी पर लौटे हैं तो कई गैर हाजिर भी रहे हैं। अनुपस्थित परीक्षकों को स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें