फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावरवाही में दरोगा निलंबित, चौकी-कस्बा प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कार्य में लापरवाही बरतने पर एसपी ने नौगांवा थाने में तैनात दरोगा को निलंबित कर दिया जबकि अतरासी चौकी प्रभारी और सैदनगली कस्बा प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात एसपी डॉ. विपिन ताडा ने अपराध नियंत्रण को लेकर वायरलेस सेट पर सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध की समीक्षा कर रहे थे। ये समीक्षा करीब एक घंटे चली। इस दौरान खुलासा हुआ कि नौगांवा सादात थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अमन कुमार ने दो युवकों को लूट के आरोप में जेल भेजा दिया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था। दरोगा ने इस मामले को अपने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाना भी उचित नहीं समझा। इस मामले में अमन कुमार को निलंबित कर दिया गया। वहीं अतरासी चौकी प्रभारी संजीव बालियान कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन व्यवस्था दुरुस्त नहीं रख सके। उनके रहते कई सड़क हादसे हुए है। कांवड़ यात्रा में लापरवाही बरतने में उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन पर अतरासी के युवक की बाइक अवैध रूप से चौकी में रखने का आरोप है। आईजी के निर्देश पर इस प्रकरण की जांच धनौरा सीओ मोनिका यादव कर रही हैं। वहीं सैदनगली कस्बा प्रभारी संजीव मलिक बिना बताए गायब मिले। उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर किसी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए सभी अपनी ड्यूटी मेहनत और ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें