गजरौला(अमरोहा)। दरोगा के नाम यातायात चौकी में डाली गई गुमनाम पर्ची ने पुलिस की नींद उड़ा दी। पर्ची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो पहिया वाहनों के गलत चालान काटने का आरोप लगाया है। 30 हजार रुपये की मांग की गई है। नहीं देने पर रुपये लेने की वीडियो होने का दावा करते हुए वीडियो फेसबुक पर वायरल करने की धमकी दी है। उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैै। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैै।
शनिवार को यातायात चौकी में एक गुमनाम पर्ची डाली गई। जो हिंदी में लिखी है। कुछ शब्द अंग्रेजी के भी हैं। पर्ची में लिखा है कि दरोगा जी ज्यादा माल खा लिया। किस वाहन का चालान किया और किससे कितने रुपये लिए, उसके पास सबूत हैं। वह कई दिन से पीछे लग रहा था, लेकिन आज सबूत मिले हैं। अंदर से आए तो बहुत खुश हो रहे थे। थोड़ी खुशी हमें भी दे दो। नौकरी प्यारी है तोे 30 हजार रुपये शिव मंदिर के सामनेे दूसरी साइड में खड़ेे शख्स को दे दो।
पर्ची में आगे लिखा है कि रुपये कागजों में लपेट कर लाए। ज्यादा होशियारी की तो एंटी करप्शन, एसपी और फेसबुक पर वायरल कर दूंगा। हिदायत दी है कि उनके पास दस मिनट हैं। लिखा है कि वह खुद इसलिए नहीं आया कि सुनकर उसके मित्र आ जाएंगे। इस संबंध में वीडियो वायरल हो रही है।
टीएसआई अनुज कुमार का कहना है कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।