अमरोहा। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने रविवार को गोशाला का निरीक्षण किया। पशुओं के लिए चारे और भूसे की उपलब्धता को देखा। कुछ दिन पहले बिजनौर रोड पर घायलावस्था में मिली गाय की सेहत को परखा। वहीं पशुओं की सेहत व समय पर उपचार के लिए उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंशराम यादव को कहा। इसके अलावा उन्होंने पशुओं को गुड़ भी खिलाया। संवाद