फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बिजली की चोरी करते दो को पकड़ा, एफआईआर के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/नौगांवा सादात। मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन ने शनिवार को जिले में बिजली निगम के कर्यों का औचक निरीक्षण किया। लकड़ा और नौगजा में चोरी की बिजली जलाते हुए दो को पकड़ा। उन्होंने बिजली निगम के इंजीनियरों की चेकिंग अभियान पर सवाल उठाया। कार्यशैली पर नाराजगी जताई। इसके बाद अवर अभियंता को दोनों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर लगभग तीन बजे मुख्य अभियंता एसडीओ द्वितीय के कार्यालय में आए। उन्होंने 10,000 से अधिक के बकायेदारों के बारे में जानकारी ली। राजस्व वसूली कम मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने उपभोक्ताओं के बिलिंग शिकायतों को अविलंब निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्टर की जांच की। इसके अलावा बकायेदारों के बिल जमा कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह वासुदेव नगर, कुरैशी और ईदगाह मोहल्ले में गए। यहां पर उन्होंने डिस्कनेक्शन वाले आठ उपभोक्ताओं के दरवाजे पर दस्तक दी। वासुदेव नगर में डिस्कनेक्शन की असलियत जानने पहुंचे। लकड़ा मोहल्ले में एक व्यक्ति ने मीटर से अलग केबल से बिजली चोरी करता पकड़ा गया। इसके अलावा नौगजा मोहल्ले में एक और व्यक्ति ने मीटर के अलावा केबल से चोरी की बिजली जलाता मिला। उन्होंने अवर अभियंता और बिजली टीम की चेकिंग अभियान पर नाराजगी जताई। उन्होंने एफआईआर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह नौगांवा सादात में पहुंचे। उन्होंने बकायेदारों से बिल जमा करने को कहा। उनके साथ अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा, अधिशासी अभियंता अश्वनी चौधरी, एसडीओ अरविंद नागर, एसडीओ सुरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें