फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची में आनाकानी और वजन कम अंकित करने पर लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने शुक्रवार को गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। हाकम प्रथम में गन्ने की पर्ची नही देने पर नाराजगी जताई। तौल बाबू का लाइसेंस निरस्त करने के लिए निर्देशित किया। क्रय केंद्रों के निरीक्षण से हड़कंप मच गया। तहसीलवार जांच टीम से क्रय केंद्रों की जांच कराने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे डीएम उमेश मिश्र क्रय केंद्र कूबी में पहुंचें। उन्होंने गन्ना किसानों से जानकारी लिया। तौल लिपिक से पूछताछ की। इ सके बाद हाकमपुर प्रथम और द्वितीय के औचक निरीक्षण में कांटों की जांच कराई। इसके बाद वह चीनी मिल मिलक नारायणपुर के क्रय केंद्र हाकम प्रथम में पहुंचें। उन्होंने किसानों से जानकारी लिया। किसानों ने बताया कि तौल बाबू गन्ने की पर्ची नहीं दे रहा है। इसके अलावा वजन कम अंकित कर रहा है। उन्होंने मामले में कड़ा रुख अपनाया। पड़ताल में मामला सही मिला। उन्होंने गन्ना अधिकारी को तौल बाबू का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें