फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मौसी के घर ईद मनाने आई मासूम को कार ने रौंदा, मौत से कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पिता के साथ गांव घासीपुरा में मौसी के घर ईद मनाने आई छह साल की मासूम को तेज रफ्तार कार चालक ने रौंद दिया। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कसेरुआ निवासी बाबर खां ईद के दूसरे दिन रविवार को पास के गांव घासीपुरा निवासी साढ़ू के घर ईद मनाने के लिए गए थे। साथ में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही छह साल की बेटी मायरा भी थी।
बताया जा रहा है कि घासीपुरा पहुंचने पर मायरा मौसी के घर जाने की खुशी में सड़क की ओर बढ़ी तो इसी दौरान तेज रफ्तार चालक ने मायरा को टक्कर मार दी। हादसे में मायरा गंभीर रूप से घायल हो गई। भीड़ बढ़ती देख आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्राइम जगमोहन कश्यप ने बताया तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्ची की मौत होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें