फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानपुर रोड पर लगा एक किमी लंबा जाम

Thu, 21 Dec 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला भानपुर रोड पर रेंगते वाहन।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे चौपला पर पुल निर्माण के चलते मोड़े गए यातायात से कई दिन से जाम की गिरफ्त में समाए भानपुर रोड पर बुधवार को ज्यादा दिक्कत रही। भानपुर रोड पर साप्ताहिक बाजार के चलते सड़क संकरी हो गई। इस वजह से और जाम बढ़ गया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तेरह दिसंबर से नेेशनल हाईवे चौपला पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए रूटडायवर्जन है। तभी से भानपुर रोड पर रोजाना वाहनों के रेंगने का सिलसिला जारी है। लेकिन बुधवार के दिन भानपुर रोड पर रेलवे स्टेशन चौराहा पर ही साप्ताहिक बाजार लगने से सड़क संकरी हो गई। इंद्रा चौक से लेकर भानपुर फाटक तक दिन में कई बार बीस-बीस मिनट के लिए वाहनों के पहिए एकदम थम गए। इससे जाम की समस्या और बढ़ गई। दिनभर वाहन रेंगते रहे। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के निजात के लिए पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। यातायात सुचारू करने के लिए इंद्राचौक से लेकर भानपुर फाटक तक कोई सिपाही वाहनों को व्यवस्थित करने की कोशिश करता नहीं दिखाई दिया। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें