फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप में उद्योग बंधुओं को जोड़ें, इंडस्ट्रियल हब से दिलाएं रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि उद्योग बंधुओं की समस्या पर नजर है। संबंधित विभागों के अफसर उनकी बातों को गंभीरता से सुनें। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, जिसमें उद्योग बंधु को जोड़ें। ताकि उद्योग बंधुओं की समस्या के लिए प्लेटफॉर्म मिल सके। उद्योग बंधु की समस्या के निराकरण में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपायुक्त उद्योग एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाएं, जिसमें जिले के सभी उद्योग बंधु को शामिल करें। इसके अलावा ऐसी ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि उद्योग बंधु की समस्या की सुनवाई की जा सके। उन्हें भाग दौड़ से राहत मिल सके। इसके अलावा शिकायत जिस विभाग से संबंधित है उसे तत्काल भेज दिया जाए। निस्तारण करने वाले अधिकारी का दायित्व होगा कि समस्या को सही तरीके से समझें, इसके अलावा समस्या का निस्तारण नहीं होने पर उद्योग बंधु को अवगत कराएं। डीएम उमेश मिश्र ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि इंडस्ट्रियल हब बनाया जाए ताकि अधिक लोग को स्वरोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि बुनकरों को बिजली की दर में छूट दिए जाने का प्रकरण का निस्तारण कराएं। इसके अलावा सत्यापित करा कर कार्रवाई अमल में लाएं। उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि सरकार द्वारा एक्सपोर्ट के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय में संपर्क कर योजना से लाभान्वित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें