फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुई औद्योगिक क्षेत्र की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों में औद्योगिक क्षेत्र में बनी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। गड्ढों में पानी भर गया। आने जाने वाले वाहनों और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में गिर कर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में दशकों पूर्व सड़क बनाई गई थी, जो अब जगह-जगह से टूट गई है। उसमें गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के कारण यह पता नहीं चलता है कि यहां पर सड़क है या गड्ढा। जबकि उधर से औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिक, माल लाने और ले जानी वाले वाहन भी गुजरते हैं। इसके अलावा निकट ही हनुमान मंदिर भी है। जिसमें लोग पूजा अर्चना करने जाते हैं। गुजरते समय गड्ढों में गिरने और कपड़े खराब होने का डर बना रहता है। इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों ने बताया कि उनको गड्ढों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत रात को होती है। जब अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते और सामने से अचानक कोई वाहन आ जाता है। अब तक गड्ढों में गिरने के कारण कई श्रमिक हादसे का शिकार हो चुके हैं। नगर पालिका के स्वच्छता प्रभारी एवं बड़े बाबू आदेश अग्रवाल का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क बनाए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें