फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से घर जा रहे युवकों पर हमला कर किए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग कर घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। दोनों को पीट कर घायल कर दिया। दोनों ने चाकुओं से हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपली दाऊद निवासी शुभम व आनंद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। दोनों गजरौला में कोचिंग करते हैं। मंगलवार शाम कोचिंग कर घर जा रहे थे। यकबगड़ी सामने से सदरपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक कॉलेज सामने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक आए युवकों ने उनको घेर लिया। युवक नकाबपोश थे। गाली गलौज कर शुभम व आनंद के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान चाकुओं से भी हमला करने का आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने एक युवक को पहचान लिया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें