जिले में आज से मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम शुरू हो गया, जिसमें विभागीय टीमों का अधिकतर ध्यान घुमंतू परिवारों के बच्चों पर रहा। इसके अलावा जहां टीकाकरण असंतोषजनक रहा है, वहां के क्षेत्र पर भी स्वास्थ्य अधिकारियों की नजर रही। आंगनबाड़ी, राशन डीलर, प्रधान, आशा व बहुएं भी कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगी।
शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके जैन ने कहा कि आज से मिशन इंद्रधनुष के तृतीय फेस का चौथा चरण प्रारंभ हो गया है। 15 जुलाई तक कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत बुधवार व शनिवार के अतिरिक्त अन्य सभी दिवसों में भी 0 से 2 वर्ष तक की आयु के बच्चों को आठ जानलेवा बीमारियों
विज्ञापन
से बचाव को टीकाकरण होगा।
उन्होंने कहा कि पिछडा़े क्षेत्र व घुमंतू परिवारों के बच्चों पर इस बार विशेष ध्यान रहेगा। इस मौके पर एसीएमओ डा.सीपी सिंह आदि मौजूद थे।