बेटी बेबो को बर्थ डे विश करने को लेकर क्रिकेटर मोहम्मद शमी ट्रोल हो रहे हैं। उनकी पत्नी हसीन जहां ने कहा है कि शुभकामना देना केवल दिखावा है। उन्होंने शमी पर बेटी की जिम्मेदारियां भी नहीं उठाने का आरोप लगाया। उधर, शमी को उनके फालोअर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक फालोअर्स अपने संदेश दे रहे हैं। एक ने उनको सीख दी है कि समझौता क्यों नहीं कर लेते, आप जैसे लोगों को ऐसी चीजें शोभा नहीं देतीं।
अमरोहा के सहसपुर अलीनगर निवासी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों इंग्लैंड में हैं। उनका अपनी पत्नी हसीन जहां से पिछले चार सालों से विवाद चल रहा है। शनिवार को उनकी आएरा उर्फ बेबो का बर्थ-डे था। इंग्लैंड में मौजूद मोहम्मद शमी ने वहीं से अपने फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम एकांउट पर बेटी बेबो की तस्वीर शेयर कर मुबारकबाद दी। इसके बाद पत्नी हसीन जहां का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शमी के विश को सोशल मीडिया पर दुनियावी दिखावा बताया।
कहा कि कुछ लोग बच्ची की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर फोटो डालकर पूरी कर लेते हैं। हसीन ने बेबो की शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से कोई मदद नहीं करने का आरोप भी लगाया। कहा कि बेटी के बर्थ-डे और ईद जैसे मौके पर कोई गिफ्ट भेजने के लिए क्रिकेटर के पास पैसे नहीं होते हैं। वह अपनी बेटी की परवरिश खुद अपने दम पर कर रही हैं। उधर. सोशल मीडिया पर उनके फालोअर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई ने बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
एक फालोअर्स ने उन्हें सीख देते हुए कहा कि शमी भाई समझौता क्यों नहीं कर लेते, आप जैसे सज्जन लोगों को ऐसी चीजे शोभा नहीं देती, अपनी बेटी के लिए एक बार तो सोचना। इस फालोअर्स ने एक अभिनेता की हवाला देते हुए कहा कि वह उनके नक्शे कदम पर चलने की कोशिश न करें।