अमरोहा। फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से टोका तो महिला सिंगर को जान से मारने व जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। महिला सिंगर की तहरीर पर थाना नौगांवा सादात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी जागरण मंडल पार्टी में बतौर सिंगर का काम करती है। आरोप है कि फेसबुक पेज पर शेयर की गई एक पोस्ट पर शहर की सुबोध नगर निवासी राहुल ठाकुर ने कमेंट्स बॉक्स में आपत्तिजनक टिप्पणी की।
युवती ने जब उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोप है कि उसने बीती 6 जनवरी की रात में प्रिया नाम की युवती के मोबाइल से फोन करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं जाति को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहरीर दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर राहुल ठाकुर व प्रिया ठाकुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।