फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौरा में तेंदुए देखे जाने का दावा, वन विभाग की टीम कर रही इनकार

सार

हसनपुर वन क्षेत्र के गांव बिजौरा के ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए को देखे जाने का दावा किया है।कई दिन पूर्व तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बनाया।उधर हसनपुर रेंजर नरेश कुमार का कहना है कि तेंदुए की उनको कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर वन क्षेत्र के गांव बिजौरा के ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए को देखे जाने का दावा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में काम करते समय तेंदुए को देखा गया। तीन दिन पूर्व एक बकरी को निवाला बनाया था। तेंदुए के कारण इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

बिजौरा के ग्राम प्रधान नदीम अहमद ने बताया कि गांव निवासी तेजपाल बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसने दूर खेत में तेंदुए को देखा। मगर तेंदुए की नजर उस पर नहीं पड़ी। दूर खेत में तेंदुए को देख तेजपाल चुपचाप गांव को आ गया। उसने ग्रामीणों को बताया। गांव के लोग लाठी डंडे लेकर खेत पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ खेतों में ओझल हो गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि इलाके में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। कई दिन पूर्व तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बनाया। उधर हसनपुर रेंजर नरेश कुमार का कहना है कि तेंदुए की उनको कोई सूचना नहीं है। किसी ने फोन भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें