फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फौजी की मौत के सदमे में दोस्त की न चढ़ी बरात न बजा बैंडबाजा, सादगी से हुई शादी

Wed, 31 May 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। दोस्त की शादी में आए फौजी की सांड़ के हमले में मौत हो जाने से एक तरफ जहां फौजी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया। तो वहीं बचपन के दोस्त मोहित के घर चल रही शादी की तैयारियां फीकी रह गईं। शोक के बीच चंद लोग बरात में गए और बिना चढ़त शादी की रस्में पूरी हुईं। वहीं, अभी भी गांव में शोक का माहौल है तो फौजी के परिवार के लोग हादसे से टूट चुके हैं।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव नबावपुुुरा खादर निवासी किसान चंद्रपाल सिंह का 26 वर्षीय बेटा अंकित आर्मी में जवान थे। मंगलवार को गांव निवासी दोस्त मोहित की शादी में शामिल होने के लिए वह रविवार को ही छुट्टी लेकर आया था। सोमवार को पत्नी सोमन, बेटी निशी व बेटा पर्व के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा के अस्पताल में अपनी बीमार सास को देखने जा रहा था। अतरासी हसनपुर मार्ग पर करनपुर माफी और भूतखदेड़ी के बीच चलती बाइक पर आवारा सांड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें फौजी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए थे। फौजी की मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया। वहीं, जिस दोस्त की शादी के लिए वह छुट्टी पर आए थे, उसके परिवार के लोग भी शोक में डूब गए। मंगलवार को मोहित की बरात बरेली के मीरगंज जानी थी। सुबह घर में शादी की रस्म अदायगी तो हुई, लेकिन बैंड बाजे जैसा कुछ नहीं था। बरात में दूल्हा समेत 15 लोग गए। कहा जाए तो शादी की केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। बरात में गए मोहित के दोस्त बीपी नागर ने बताया कि वहां बरात चढ़त भी नहीं हुई है। दूल्हा चंद बरातियों के साथ सीधा दुल्हन के घर पहुंचा। वहां किसी तरह का कोई ढोल या संगीत नहीं बजाया गया। सादगी के साथ फेरों की रस्म की पूरी की गई। उधर, फौजी के परिवार हादसे से बुरी तरह टूट चुका है। पत्नी बेसुध है तो मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें