फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन भाइयों में सबसे बड़े थे अंकित, छोटा भाई भी सेना में

Tue, 30 May 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सांड़ के हमले में हुई आर्मी के जवान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में अंकित सबसे बड़े थे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नबावपुरा खादर निवासी किसान चंद्रपाल सिंह के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे अंकित कुमार पांच वर्ष पूर्व आर्मी में भर्ती हुए थे। उनसे छोटा बेटा अंकुर भी आर्मी में जवान है, जबकि तीसरा बेटा नकुल भी आर्मी की तैयारी कर रहा है। अंकित की पत्नी सोनम ने बताया कि गांव में उनके दोस्त मोहित की मंगलवार को बारात जानी थी। इसलिए दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए एक माह की छुट्टी लेकर रविवार शाम को घर आए थे। किसी को क्या मालूम था कि वह ड्यूटी पर अब कभी दोबारा जा ही नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें