फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रहरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा(अमरोहा)। रहरा में पुलिस थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर दिन दहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश करीब पच्चीस हजार की नकदी समेत जरूरी सामान लूट कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। पुलिस की घटना की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

रहरा में चकफेरी मार्ग पर चित्रा त्यागी पत्नी स्वर्गीय सजन त्यागी का परिवार रहता है। उनका घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। सोमवार को बेटा विकास त्यागी किसी काम से बाहर गया था। जबकि उसकी बहू रहरा के एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। वह भी बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालय गई थीं, जबकि उनके बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर पर अकेली चित्रा त्यागी रह गईं थीं। चित्रा त्यागी के मुताबिक करीब साढ़े ग्यारह कार में सवार होकर तीन बदमाश घर पहुंचे और चित्रा त्यागी को बंधकर बना लिया। घर में रखी पच्चीस हजार की नकदी और जरूरी सामान चोरी कर लिया। कुछ समय बाद बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो दादी को बंधक बना देखकर होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच उन्हें बंधन मुक्त किया। इसके बाद लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस पहुंच गई। हालांकि शुरू में पुलिस को पच्चीस लाख की लूट की सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में तहरीर में पच्चीस हजार की नकदी लिखकर दी गई। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। शीघ्र ही खुलासे के निर्देश पुलिस को दिए। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि घटना की बारीकी से पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें