फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर चौधरपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी और जेठानी थी। जो पाकबड़ा थानाक्षेत्र के सदारतपुर से रिश्ते में हुई मौत से लौट रही थीं। पाकबड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कस्बा निवासी शीला पत्नी स्व. योगेश कुमार शनिवार को अपने बेटे मोहित के साथ पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव सदारतपुर गई थी। जहां रिश्ते में किसी मौत हो गई थी। शीला के साथ देवर छत्रपाल की पत्नी विमला भी गई थी। देर शाम तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तीनों अभी हाईवे पर डिडौली थानाक्षेत्र के चौधरपुर के पास एसएन आई हास्पिटल के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार डीसीएस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शीला और विमला की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोहित घायल हो गया। शीला के पति की चार साल पहले मौत हुई थी। परिवार में मोहित के अलावा बेटी अंजलि है। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि घटना डिडौली और पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बॉर्डर पर पाकबड़ा क्षेत्र में हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें