फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धनौरा में रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत निहाल की

Thu, 26 Dec 2024 11:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव महमदी के गुरुद्वारा दशमेश पातशाह में सालाना दीवान का आयोजन किया गया। दीवान साहिब को सजाया गया था। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। लंगर का भी आयोजन किया गया।
सालाना दीवान में डॉ. सोरन सिंह चौधरी ने सिख गुरुओं का गौरवशाली इतिहास रहा है। गुरुनानक देव जी से लेकर गुरु गोविंद सिंह जी ने भक्ति व शक्ति का अद्वितीय उदाहरण पेश किया है। प्रत्येक भारतीय के मन में धर्म, मातृभूमि की रक्षा व संस्कृति के प्रति उनका समर्पण पूजनीय है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने धर्म व मानवता की रक्षा की खातिर अपने प्राणों का बलिदान दिया है। दिल्ली से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई गुरमीत सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने दुनिया को प्रेम व मानवता का संदेश दिया। दीवान साहिब को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। अखंड पाठ का भोग डाला गया। निशान साहिब की सेवा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सोरन सिंह, रामवीर सिंह, समरपाल सिंह, ओमदत्त गुर्जर, आलोक भारती मौजूद रहे।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें