फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराकर दुकान में घुसी स्कार्पियो

Wed, 14 May 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

बिजनौर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो पेड़ से टकराने के बाद दुकान में घुस गई। हादसे में स्कार्पियो चालक व दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे लिया है।
हादसा मंगलवार दोपहर नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में अमरोहा-बिजनौर मार्ग गांव गांव बादशाहपुर के पास हुआ। मुजफ्फरनगर निवासी स्कार्पियो चालक मुरसलीन बिजनौर की ओर से आ रहा था। वह बादशाहपुर गांव के पास पहुंचा तो अमरोहा से जा रही कार को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। स्कार्पियो कार से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे बनी फर्नीचर की दुकान में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मुरसलीन, दुकान में बैठे गांव हफीजपुर निवासी अबरार व नौगांवा सादात बस्ती निवासी शब्बू घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दूसरा चालक कार छोड़कर भाग गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें