अमरोहा। मंगलवार से 18 से 44 साल उम्र वाले लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को cowin.gov.in वेबसाइट पर आरोग्य सेतु एप के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि आज से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण मुन्नी देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, टीबी क्लीनिक जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात में किया जाएगा।