फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। परिजनों के विरोध करने पर नाबालिग प्रेमी युगल थाने पहुंच गया। दोनों ने शादी कराने की गुहार लगाई। दोनों नाबालिग थे, जिससे पुलिस में खलबली मच गई। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी पर बहला-फुसलाकर लेकर जाने की तहरीर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले एक ही बिरादरी के किशोर और किशोरी का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने कई बार घर से भागने का प्रयास किया था। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। बुधवार को अचानक प्रेमी युगल नौगांवा सादात थाने में पहुंच गया। यहां पुलिस से दोनों शादी कराने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने दोनों को थाने में बैठा लिया और परिजनों की मामले की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने प्रेमी युगल को अपने-अपने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत दौर शुरू हो गया। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि दोनों बच्चे नाबालिग हैं। लिहाजा उनकी शादी तो हो नहीं सकती। इसलिए दोनों के परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें