फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पत्नी से अवैध संबंध और चोरी के पैसों का विवाद बना हिस्ट्रीशीटर की हत्या की वजह

Tue, 04 Aug 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात(अमरोहा)। कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इदरीस हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी के प्रेमी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। मामले में एक आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि 23 जुलाई को गांव कुमखिया स्थित एक आम के बाग में खून से लथपथ शव मिला था। जेब में मिले मोबाइल से उसकी पहचान मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव मासूमपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर इदरीस के रूप में हुई। मृतक पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज थे और वह हाल ही में चोरी के मामले में जेल से छूटा था। मृतक की मां रहीसन की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी नगमा और उसके प्रेमी सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
जांच में नगमा की हत्या में संलिप्तता के साक्ष्य नहीं मिले, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार सलमान ने बताया कि चोरी के रुपयों के बंटवारे को लेकर उसका और इदरीस का लंबे समय से विवाद था। साथ ही इदरीस के जेल में रहने के दौरान उसके नगमा और उसकी साली से अवैध संबंध बन गए थे। इन्हीं कारणों से उसने साथी यूसुफ के साथ मिलकर 22 जुलाई की रात इदरीस की हत्या कर शव आम के बाग में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सलमान को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी यूसुफ की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें