फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाजपा नेता समेत तीन लोगों की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Thu, 22 May 2025 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी समेत तीन लोगों की अवैध प्लाटिंग पर बुधवार को एमडीए की जेसीबी जमकर गरजी। एमडीए की टीम ने जेसीबी से भाजपा नेता की प्लाटिंग में बने कमरे को जमींदोज कर दिया। साथ ही जेसीबी से रास्ता भी खोद डाला।
विज्ञापन

बुधवार को एमडीए के वीसी अनुभव सिंह के निर्देश पर एमडीए के प्रवर्तन दल ने योगेश गुप्ता के नेतृत्व में अवैध प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। सबसे पहले सादुल्लेपुर मार्ग पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व उनकी साझेदार नीलम चौधरी की प्लाटिंग पर जेसीबी गरजी। यहां बने कमरे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। प्लाटिंग में बनाए रास्ते को भी जेसीबी से खोद डाला। इसके बाद नाईपुरा के निकट संदीप वर्मा की अवैध प्लाटिंग को एमडीए ने ध्वस्त कर दिया। काफी देर तक जेसीबी अपना काम करती रही। यहां पर प्लाटिंग को ध्वस्त करने के बाद सुल्तान नगर मोहल्ले में वीरेंद्र की प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
जेई योगेश गुप्ता का कहना है कि अवैध प्लाटिंग किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि उनको बाद में पता चला कि उनकी प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें