अमरोहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को बगैर नक्शा के प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। कुरैशी नई बस्ती और पुष्कर नगर में 45 बीघा जमीन में निशानदेही को जेसीबी से तोड़ डाला। कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं आया। कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी ने बुधवार को नायब तहसीलदार और विनियमित क्षेत्र के जेई को कुरैशी नई बस्ती मोहल्ले में भेजा। कुछ देर में जेसीबी भी मौके पर पहुंच गई। यहां पर टीम को पानी की टंकी के पास 30 बीघा जमीन की निशानदेही मिली। विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता ने बताया कि इसका नक्शा पास नहीं है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जेसीबी से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इसके बाद टीम पुष्कर नगर में पहुंची। यहां पर भी 15 बीघा जमीन की प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी। इसके बाद जेसीबी से निशानदेही को तोड़ दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी ने बताया कि बगैर नक्शा के प्लाटिंग गैरकानूनी है। नक्शा पास नहीं कराने पर ध्वस्त किया जाएगा।